Featured Post

6th Sense

Sixth Sense as they call it. Many, actually millions of us are trying our hands to know what this actually is. How this works and the proces...

Tuesday, July 31, 2018

झूठ

ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
तुझसे फिर अंजान बनुंगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
दिन रात भर शमशान रहूँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
तुझको हर दम याद करूँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
रात की बात को दफा करूँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
रिश्वत को इन्कार करूँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
केसरी की जयकार करूँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
आप से तुमको नहीं चुनुँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
तुमसे बस यूँ ख़फा रहूँगा |
ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
पैसे की ना demand करूँगा |
और ये पुरे साल मैं झूठ कहूँगा ,
तेरा नंबर नी ब्लॉक करूँगा |

बेतुके सवाल

आजकल बेतुके से सवाल करती है ,
मेरी तन्हाई मुझसे कुछ यूँ बात करती है |
कहती है मिलना, जुलना छोड़ दो,
रिश्ते सभी तुम तोड़ दो |
जो चाहते हो साथ मेरा ,
सबसे दूरी जोड लो |
मनाने उसको जतन सारे ,
मैं फटाफ़ट कर् डालता हूँ |
कोई पुछे friend भले पर ,
खुदको offline कर डालता हूँ |
उससे भी टस से मस ना हुएे ,
वो दुसरी demand कर डालती है|
tv और radio छोड़ ,
मुझे कागज फिर थमाती है,
कहती है , बिना रुके अब लिखना है,
किसीको याद नहीं करना है |
थक हार के मैं जब ,
ज़ेब अपनी टटोलता हूँ ,
तब वो अपना अंतिम शस्त्र चलाती है|
चाहते हो तुम सबसे ज्यादा किसे ?
इसका जवाब चाहती है |
जानते हुएे की श़क करेगी ,
मैं अपना नाम लेता हूँ ,
की अबके, रूठ के बाते कुछ बंद होंगी ,
पर इसके उलट,
वो मुझे रात का सलाम कहती है |
और एक और दिन का पयाम कहती है |
आजकल बेतुके से सवाल करती है ,
मेरी तन्हाई मुझसे कुछ यूँ बात करती है |
~ ज़ितु सिंधी

इंतजार

बस अब उस दिन का इंतजार है, जब तुम मुझे भूल जाओ।
और तुम्हे दस्तक़ दे, मेरे वो संवाद जो शायद में तुमसे कभी कह ही नही पाऊँ।
क्योंकि मेरा जीवन संवेदन हीनता में बीता है, जहाँ दर्द की अनुभूति मात्र ही भ्रम है।
और ये सब आडंबरों में उलझा मेरा ही अक्स, जो अपने अस्तित्व को सतह से नकारता है, 
हर बार इतिहास को झुठला देने की कवायद करता,
भावशून्य उज्जड मन से तुम क्या अभिलाषा रखती हो,
ये बहुत ही जटिल मानसिकता है, मैं महिष्मति में जन्मा मातृसत्तात्मक समाज से तो हु नही, मैं उसी राष्ट्र से हु, जहा गले लगाने से पहले लिंगभेद , जातिभेद, उद्देश्य और मानसिकता को टटोला जाता है।
तो जब तक ये सब दिमागी गोबर खपा नही देता, तब तक तुम मुझे एक अय्यार जानना।
और मुझे सतह से भूला देना, क्योंकि में अभिशप्त हूँ, समाज के विश्वासों से अलग, अघोर का प्रशंसक, और
सामाजिक परिधि से दूर।
- गुमराह मोगैम्बो।

ताबेदार

मैं एक सफ़ेद ओ स्याह झूठ हूँ, जो तुम्हारी सच की हथेलियों से फिसल रहा हूँ।
और मैं उन बेमिसाल ख़्वाबगाहों में सुगबुगाते हरेक उस मंज़र का ताबेदार हूँ, जो तुमसे प्यार के उस लालच से किए गए वादों में शुमार है।।
मेरे तिलिस्म से रची बंधी तुम्हारी हाथ की लकीरें, आधी टेढ़ी, आधी सीधी और बने कुछ त्रिकोण, सबन्धों के जंजाल में जकड़ी तुम्हारी रूह,
आज भी आदतन मुझे समेटने और सँजोने के तजुर्बे में फ़ना हुए जाती है।
पर तुम्हें ताकीद है, की मुझे तुम पनपने ना दो, और नाही फँसो मेरे इस मायाजाल मै, जहाँ मै, अकेला, इस दुनिया के आखिरी अय्यार को नेस्तनाबूद करने की जिद मैं, सबसे बड़ा मक्कार बन बैठा।।
- ग़ुमराह मोगैम्बो, जितेंद्र चोइथानी

जुबां

रिश्तों के इस शहर में एक आदमी को बेबसी से मरते देखा है,
हर वक़्त बोलते चेहरों को मायूसी से चुप बैठे देखा है,
ताज में लाखों का ब्रेकफास्ट करते सेठों को भूख से मरते देखा है,
लाखों दिलों की धड़कन को रास्ते पे अकेले सोता देखा है,
बड़ी आलीशान गाड़ी से उतरते सीईओ को मैट्रो में चढ़ते देखा है,
संत सरीखे लोगो को चेहरे से नकाब उतारते देखा है,
मंदिर में घंटी बजाते प्रधानों को दलाली करते देखा है,
साँपो को चीनी खाते, और बिच्छु को नमक खाते देखा है,
बाबू को कूड़ा धोते और चमचे को गद्दी पर देखा है,
अपने दिल के टुकड़े को घर भी बेचते देखा है,
इन बोझिल आंखों से हर अच्छा मंज़र देखा है,
तेरे झूठ को सच कहते भी, अपनी जुबां को देखा है।

promises

With a heavy heart,
and melting fingers,
I said no, to the happiness!
For all the promises I kept,
sacrifices I will have to bear.
How can I be happy,
when they are in agony, and pain.
For them,
death was an option,
and I was a lie.
And I could see,
The husk tearing apart,
souls departing one after another,
lost goodbyes,
and speechless moments.
when you couldn't meet your mentors,
thinking it's not the right time,
and the time never came,
as he has passed,
so are the others,
promises to keep,
and promises to follow,
and you can't be happy,
just for once,
else, your existence,
would be a lie,
you have to be strong,
you have to be evil,
since you are serving,
the god of justice
Period
Hash-tag-poetry. Random-Thoughts. Unaltered-flow raw-poetry

विश्वास


कोशिश में हूँ कि मेरा विश्वास छूट जाएं,
नाउम्मीदियों से तलाक हो जाएं।
भूल सकूँ वो सबकुछ जो सीख लिया है, 
दिमाग से एक erased कंप्यूटर हो जाऊँ।
फिर से देखूं, लिखूं अनुभव करूँ सतह से परे,
वास्तविकता से ओझल उस गुप्त समुदाय को मिल सकूँ।
जहाँ किसी को अनुमति नहीं,
निर्लिप्त, अलेखा, आडम्बरहीन अघोर।

प्रतिक्रिया

इतना भी ना गहरा समझा,
की मुश्किल हो भूलने की प्रतिक्रिया।
उसने तो सिर्फ़ दोस्त माना,
हमने बेशुमार प्यार किया।
दिल को जो ना मिली तसल्ली,
तो उससे कभी इजहार किया।
उसने सरे आम बेइज्जत करके
मेरे इश्क़ को बदनाम किया।
इश्क मेरा सतही रह गया,
मुस्कुराते यूँ रिजेक्शन को स्वीकार किया।
अब हूँ न हाँ सब एक समान,
टकटकी लगाए देखता हूँ,
की कभी तो समय आएगा,
कोई मुझे भी देशकाल ओ सीमा के परे बेपनाह चाहेगा।
- जीतू

चौराहे

चौराहे पर नीलाम होती आबरू ही तो है, क्या फ़र्क, क्यों तौबा,
न तेरी, न मेरी, किसी और कि ही तो है,
बहुत छोटी बच्ची थी, या बुज़ुर्गवार महिला थी,
हादसे का शिकार हुई कोई वो बेबस अबला थी।
निःशब्द, निस्तब्ध, कलेजा फट क्यों नहीं जाता,
जब किसी की यूँ जिंदगी हलाक होती है।
चाय की चुस्कियों पर रेप की खबरें सुनने वाले कान,
किसी विस्फोट में उड़ क्यों नहीं जाते।
किसी मासूम परिंदे को जाल में फ़साने वाले हाथ कट क्यों नहीं जाते।
क्यों नहीं electorcute होते वो दिमाग, जो प्लानिंग करते हैं, किसी स्त्री पर अत्याचार करने को।
क्यों नहीं ये दंगों, बलवों, जुलूसों की भीड़ रोकती किसी हादसे को,
और क्यों हम सोशल मीड़िया पर ही क्रान्ति ला रहे हैं।
कितना अनर्गल, मिथ्याभाषण है, मेरा भी ये लिखना,
जब अपवाद में मेरे पड़ोसी ही भेड़िए निकल रहे हैं।
- जब दिल पर बोझ होता है तो लिखता हूँ, अब ये झूंझ है या गिल्ट या एक बौखलाहट, अच्छा है कि सिर्फ़ खुद के लिए लिखता हूँ।

आज के आर्यपुरुष

क्या कभी लगा तुम्हें,
की कपड़ो से लबरेज़ तन तुम्हारा,
नंगा है भीतर से।
और, बाहर निकलते रास्तों पर देख सकते लोग तुम्हारी नग्न देह।।
लपलपाती जिव्हा, वासना से भरे नेत्र, देखते हैं, नोचने को नग्न तुम्हारी देह।
कितना मूर्ख था ईश, जो उसने नग्न संसार बनाया,
क्या पता था उसको, जो छिपा के रखना अंगों को, बन जायेगा संस्कृति हमारा।
न चाहते हुए भी देखेंगे अंगों के उभार,
चाचा, भैया, और मौसा,
मैंने तो कभी उनसे न कहा, और ना ही दी स्वीकृति,
की आयो निहारो मेरे अंग प्रत्यंग को, और तृप्त करो अपनी काम क्षुधा को।।
और कहीं, किसी सभ्य समाज में,
खुद को बहलाती,
देखती नग्न मांसल देह,
दीदी, बुआ, चाची और मौसियाँ।।
बहुत प्रगतिशील है हम, बढ़ रहे हैं आगे,
आसान है, माँगना देह तृप्ति के साधन को,
क्या अघोर हो चले हैं,
जो भूल गए किसी रिश्ते की मर्यादा को।
शायद नहीं कुंती, बिल्कुल नहीं द्रौपदी,
कदाचित, उत्तम कुल में जन्मे है,
बहुत संस्कारी हैं आज के ये आर्यपुरुष।।
#stare - जीतू

Sunday, July 29, 2018

CHITRRAGUPTA THE LORD OF JUSTICE PART 1

-->
CHITRAGUPTA THE LORD OF JUSTICE PART 1

Yamraj complaints to Brahma, that he is unable to keep the accounts of the dead souls, and he is not very satisfied from his work, he asks Brahma to relieve him from his duties. Brahma asks him to wait while Brahma worships for obtaining a solution as a result Chitagupta emerges from his shadow, Brahma requests Chitragupta to help balance and maintain Justice in Yamlok, to which Chitragupta agrees, later on chitragupta collaborates with yama wherein Chitragupta is the decisionmaker of all souls in the universe, now he lives in sanyamanipuri which balances Heaven and Hell. The process smoothly goes on [we show it as a balacing weight in subsequent scenes, eg kaanoon ki devi, tarazu, palda etc]
Despite of chitragupta’s advice Yam accepts Ravan’s challenge of ordeal and Ravan fights with yam, wins, piece of yamdand falls on earth,  and earth becomes unstable. Everything breaks except Raghu’s palace. Yamraj feels painful, hanuman frees him, yet he feels to go in search of the broken yamdand, brahma and chitragupta appears that your power will be a boon to the next superhero of universe, who will be a savior of good and will capture the evil forces.
-broken yamdand is stored and locked with mantras, that no one shall be able to open it, secured and placed in a heart like loker, which has several puzzles, that only the worthy be able to touch it, rest everyone will be destroyed. Everything happens in presence of chitragupta, while on returning back to sanyamnaipuri, happily he sees prabhu shri raam, and other lords worshipping all the gods, while there’s no space for chitragupta in the pooja. Unable to swallow this insult chitragupt, leaves the pen and dawaat and becomes samadhisth, there is  a chaos in the whole world, as exceddinlgy forces have gathered in and around gates of yamraaj’s court, some run free, others are scattering here and there.
All lords worship about chitragupta, and respects him with due worship and he pleases, though he said, he won’t touch the pen till every diwali, and all acts of justice will be halt for a day, a universal holiday is declared by brahma, and yam requests him to continue his work, so in his observation the due decisions can be made.
-                    Hitler is on a search of completing his mission, and while some evil forces touch him, gives him enough strength and power to locate the hidden temple of yamdanda, he starts mapping each and every aspect of the temple, sends in troop, no-one comes alive.  He decides to go on, a mystic ctreature bytes him, as he finally is able to get in close of the yamdanda. Somehow he comes out of the temple, writes everything down. The next morning, the temple is seen to be nowhere because [Chitragupta consults yamraj, and allots him to place his yamdanda in some other part of the earth, with the help of hanuman, the whole piece of land is shifted to a place in bihar, India.
-                    ], as the god shave shifted it to somewhere else. Though, the map that’s in hands of Hitler, is recovered from his dead body.
-                    There is enormous death, and scientists and doctors can’t find out, the reason of his death, it’s a mystry, the map which is in a coded language, secretly reaches to a lab in russsia, and is handed over to a black mafia group, whose soul purpose is to extinct humanity except their own race. They are able to rectify a date, and place.
-                    18-Nov-2018, Mahabodhi Temple. In a glimpse of shots, time passes by and we see, advanced teams with latest technology being worked and it moves to march 2018, we see a shot of Kalaki working with his friends. And the camera revolves back in 1990.
-                    A two headed boy is being born, while one head is smiling, the other head is way too red in anger, and as doctors removes the birth canal, the red part becomes blue, the heartbeat of the boy goes to top, doctors have to perform a corrective surgery, and both parts are removed. The other head, has a body which is too miniscule, extremely shrunk, a big head, and a minmum body in inches. Doctors think, they should hide the body from the parents, and should take it for experimentation, the senior doctor calls a scientisit, a series of calls are made, and a phone goes to the Russian lab. Suddenly, the blue infant pops open his eyes, and suddenly his praanvaayu leaves.
-                    Chitragupta and Yamraj both grabs the pranvayu at that instance, yama tells chitragupta, it would be one fine soul for whom you have to leave the court and do his justice now and here. Chitragupta pinches his pen on the bubble and it goes into two halves. One half goes into a dead infant girl’s body, and she smilingy wakes up, a til just starts appearing on her forehead, and a natural tattoo emerges on her arm of an arrow, a half design natural tattoo, while the smiling boy also gets a natural tattoo.
-                    There is no mention of the second half bubble, till now, audience are in surprise and awe, where did it go. Chitragupta smiles and tells yama, a universal fight has to begun, we should be prepared for it.
-                    A streak of light bursts onto the hospital, and everyone dies except the kid, seems like he could control the thunderbolt, his eyes sparkle and he weeps.
-                    It’s a big headline in the news, that only one kid could survive the tragic moment. Mayor declares it to be a natural calamity.
-                    The blue dead body is brought at the scientist’s table in Russia, and now is being experimented.
-                    Yama is seen worried, chitragupta smiles and confides him, that technology in devlok is far better than what’s in there.
-                    Scientisits, bring differerent parts of the body and places above the map, suddenly some of the puzzles sparkle,
-                    They get a method to translate the words.
-                    The small kid is seen playing in a orphanage, though except 2 kids, everyone thinks him to be  very manhus, as everyone got killed when he was born. In certain, scenes we show, when he touches someone he has a power to release souls, and chitragupta comes to his rescue in different getups whenever he needs him, and helps him overcome the pressure.
-                    Situations turn kaalki into a total naastik who hates god.
CHITRAGUPTA LORD OF JUSTICE PART 2
Bored of the hatred in people of tamilndau, kaalki moves in search of job, he lsitens someone saying, at a restoration site, people goes missing, he decides to go in there, thiking he should also get missing someday.
- During the site exploration, kalki finds a mysterious Russian girl and falls in love with her, it seems to be a natural bond for him, though the girl is a bit agitated and irritated at first. Mysteriously when he touches her, the til at her forehead wipes out.
- a fight happens at the querry, kalki beats a goon, and bashes him so hard that blood spurts from his mouth, the Russian girl sees it, and starts hating him. On the contrary, as he lifts a big stone, one of the walls collapse, and they get a passage in through the temple, everyone praises him that he opened the way out.
A earthquake happens, and she is trapped in a cave, he takes her out, unknowingly he gets on the way to the thunderbolt of Yamraj and as he touches it, it ignites, and comes out of the safe vault, a very strange sound starts nearby, and the shape of the cave starts changing, being wonderstruck, he takes the girl out of the cave.
- Russian scientists gets a know how, and tries to steal it. They make a replica of the same vault and places it in it and takes it to Russia, Yam is very upset above, while chitragupta tells him not to worry, its all in the existence, and talks about cross check if the souls timeout has not happened in earth. Yamraj secretly sends some yamdutas, but they couldn carry the yamdanda, its too heavy for them. He asks them, to constantly vigil about it and not let it be stolen.
- back in Russia, we see a man totally clad in suit, as he takes down his goggle, we see sparkling blue eyes. Resemblence to the second half of kalki’s aura.
-scientists are working back in there, to harness the quantum energy of the  tool. And also, for an experiment, they use it to execute a terrorist, on the contrary the terrorist dies and comes back alive, kills all the scientists. And is uncontrollable. Goes out, and finds out the guy in black coat, tries to kill it, though the guy in black coat almost strangles this terrorist, and the terrorist is now his slave, the villain asks the terrorist to take possession of the tool, once they come out of the lab, he destroys it with a blast of quantum energy from the weapon.
Once they are using it , the tool is quantified, uncontrollable, and goes out of hands, they abduct the lady scientist.
At the restoration site, there is a chaos, kalki finds out that his love is in danger and abducted, and decides to take her back, the villain with blue eyes waits for him, and as clearly seen now he has a army of his own the immortals and the dead people. Unaware of these, kaalki goes there. In order to save his lady love.  It’s the first time, when chitragupta appears in front of him, a confrontation happens between a naastik and a god, and he is able to understand that his life is for a better good. Chitragupta teaches him a few lessons, some mantras he need to chant, and he has to keep the tool back in temple, wherein it has to be worshipped with a sword, the sword has to be created from a metal hidden somewhere in a dense forest of snakes, he goes on a quest for the metal, forges into a sword, now the tool needs to be added for the base of it. He fights, with the evil energy, and to his surprise, they all run away, he takes the girl with him.
The scientist is heavily impressed by him now, she also starts to love him. However, as he sees, that the tool is not complete.
With the stored energy of the tool, the negative forces have started to qunatize states in India, and it needs to be stopped. However, kalki is unable to use the sword against the tool’s captured qunatized energy.  He summons chitragupta, and yamraj also appears, they hand him over the map, and he reads in it “the love should die to blossom the life”, he is in tears, his love interest happily agrees to sacrifice. He asks for conclusion, to which chitragupta says, its upto him, he can save one person at one time, chitragupta also tells him, how the whole hospital died except him, (while chitragupta ihdes the story of his sister and the other part of him) and its’ the negative energy responsible for the mass death. Kaalki is now in anger, but in tears too. His now, gf, takes the sword from his hands and pierces it through her heart. Dark clouds gather there, and there is a rage in kaalki’s eyes, chitragupta and yamraj had already left. Kaalki takes the sowrd up in the sky, now it has all the magical powers in it.

-chitragupta blesses him with his vision, as soon as he looks up in the sky, direct transfer of data rate happens, a part of yama enters into kaalki, and he can immediately decide of a fate of a living being, or can kill someone with the fast track trial court. We see some random cases, wherein he kills some evil forces, their previous births are shown in a zoom zap fashion.
-a big fight between kaalki and the evil force. And he peirces the sword inside him. Villain vanishes, and now appears like a big monster.
Unable to complete him, he takes out the map, and reconnects with chitragupta, chitragupa tells him, that the sword must enter through him, it’s the only way to stop the monster, or he will eat the whole earth. Kaalki places sword through his back to the monster, and there is a blast of energies, kaalki’s body lies on the earth, while the monster is turned into a black giant mass, which has extreme giant energy around it, quantum and gravitational, thiknig of the necessity, chitragupta summons yamraj and asks him to place it in the universe, the big ball is now known as the black hole.
Kaalki’s soul arrives at sanyamnipuri, and is beign treated well, he has forgotten the issues at earth and now is in peace, though he misses his girl friend. He questions chitragupta about his existence, and says he is a misfit in the godly world and wishes to go to earth. Yamraj and other gods fight with chitragupta, that he should not declare such a rebirth, (god featred that kalki has amazing powers, and other creatures will not worship them anymore, as kalki is the center of attraction.)
Chitragupta thinks for a moment, brahma says that whatever chitragupta will decide, will be the fate of kaalki.

END – Chitragupta justifies, as kalki demanded his normal life, and he is a part of the divine system, the human should live, while the powers be unkempt, the erase kalki’s memories related to war and everything, however the girl is still alive, the tattoo of kalki completes, and he is able to be a normal human being, however the ending changes with scroll, as we see, kalki sees a pair of fins, and par, ab usko udne ki taakat bhi hai, yamraj is unconscious and evil forces are going out,
Chitragupta reaches earth and takes kaalki with him-

CHITRAGUPTA THE LORD OF JUSTICE PART 3

scope for part 3. Love angle of kalki, his gf is actually his sister, kalki gets to know the biggest evil force is actually his second half, confused kalkki drops in the mission. Chitragupta arrives and clears his confusion, that everyone has to die one day, and everyone has to follow the srishti chakra, its me who decides the fate, so you don’t worry, but help us to make the balance in the nature, and he provides him some extra powers, wherein he can use it to make earth a better place, by placing flora and fauna at various sites on earth.

Actress Anastasiya Hamolka. scientist
Actor – Mohit Raina, kalki  kaalki
Chitragupta – JR NTR
Yamraj – arvind swamy
Evil Force Jaydeep ahlawat/ ranbeer singh/Nawazuddin



Wednesday, July 25, 2018

नूरी का पीटू

सीमापुरी की झुग्गी में रहने वाला पीताम्बर दास, यानी पीटू, अभी 10 वर्ष का हो चला था। 1996 की ठंड की दिसम्बरी दुपहर में, पास वाली गली के आलिम अली के घर के पास खड़ा था। आलिम उसका हमउम्र जो था, दोनो भाई गली की रामलीला में भाग लेते थे, आलिम हनुमान की वानर सेना में और पीटू रावण का दैत्य।
पीटू बड़े हसरत भरी निगाह से बड़ी आपा को देख रहा था, जोकि उस समय गर्म अंगीठी के कोयलों पर शकरकंदी  पका रही रही। 'क्यों पीटू मियाँ, खायोगे तुम'। 'नहीं मुल्लों के घर खाने को मना किया दद्दू ने'। सच बोल कर झेंप सा गया था वो, बड़ी आपा ठहाका मार के हंसी थी, पान की पीक दीवार पे फेंकते हुए बोली, 'तो फिर खेलते काहे हो आलिम के साथ', 'उसके लिये तो कुछ कहा नहीं दद्दू ने', 'तो मतलब मज़हब तुम्हारा सिर्फ खाने को मना करता है, सही है, हमारा तो न जाने क्या', और 2 बड़ी बूंदे आँसू की टपक पड़ी उनके गाल पर, इतनी बड़ी की शायद पूरी गली ही बह जाती। खुद को संयत करके उन्होंने ऊपर आवाज़ लगाई, 'ऐ नूरो, नीचे कू आ ज़रा तो।' पूरी बस्ती में सिर्फ आलिम का ही पक्का घर था, तीन मंज़िला, बड़ा कुनबा था उनका, बहुत सलीके से रहने वाले लोग, घर की औरते निकलती न थी, और मर्द शाम से पहले घर पहुचते न थे काम से, सो पीटू ने न किसी का नाम सुना और न किसी को देखा ही, देखता भी कैसे बड़ी आपा के अलावा सब बुर्खे में जो रहती थी।
खैर, नुरो नीचे आई, पटियाला सूट, लंबी चोटी, ऊंचा कद, तिरछी निगंहे, सीधी सादी बहुत ख़ूबसूरत और उन्नत उरोजों वाली लड़की, मैकउप के नाम पर केवल काजल, और होंठो के बीच के एक तिल।
'ऐ लल्ला, ले शकरकंदी' पता नहीं कितनी देर से बड़ी आपा पुकार रही थी, और पीटू टकटकी लगाए नुरो को देख रहा था।
'क्यों मियाँ, इश्क़ हो गया क्या मेरी नुरो से'।
पीटू वास्तविकता में लौट आया था। और पूरा चेहरा लाल। बहुत झेंप गया था।
खालू, आप भी ना। कहके नुरो ने पीटू के गाल पर किसी कर दी।
पीटू को लगा जैसे किसी ने 100 विओलिन्स का ऑर्केस्ट्रा चला दिया हो। और वो जीतू जी की तरह ता थिया, ता थिया हो गा रहा हो।
पीटू झट से उठा, और 2 शकरकंदी उठा के भाग चला। एक झट से उसने मूँह के पास लगा ली। 'कह दूंगा की जबर्दस्ती खिला दी'।
क्रमशः

पागल गिरगिट का थूक

'अरे नहीं सच में मैं बहुत बड़ा गधा हूँ।', नीरज बोलना चाहता था, ऑफिस की उस पार्टी में जहां उसका सम्मान किआ गया था। नीरज को तो हमेशा से ही लगता था, जैसे उसको किस्मत ही हर जगह पहुँचा रही हो, और वो अनमने मन से आगे बढ़ रहा हो।
बहुत ही बढ़िया बचपन था उसका, जे जे कालोनी के स्लम एरिया में रहते थे, बात बात पर कुटाई होना, दिसंबर की मस्त सर्दी में खुले आसमान में नंगे बदन सोना, कितना पसंद था उसको, हाँ यही कहता था वो अपने दोस्तों से, क्योंकि बाप तो उसको मार मार के कपड़े उतरवा के घर के बाहर फेंक जो देता था।
ऐ शोंटी, इधर आ।
पास के कूड़ेदान से एक सड़ा पिचका टमाटर उठा के उसने अपने पर्मानेंट तकिये को बुलाया।
शोंटी शोंटी  झट उसके सिर के नीचे तकिया बन के लेट गया।
पूरे मोहल्ले का अकेला पिल्ला जो केवल टमाटर खा के जीता था, शायद नीरज ने ही उसे बिगाड़ दिया था। 



Tuesday, July 17, 2018

Happiness

With a heavy heart,
and melting fingers,
I said no, to the happiness! 
For all the promises I kept, 
sacrifices I will have to bear.
How can I be happy,
when they are in agony, and pain.
For them,
death was an option,
and I was a lie.
And I could see,
The husk tearing apart,
souls departing one after another,
lost goodbyes,
and speechless moments.
when you couldn't meet your mentors,
thinking it's not the right time,
and the time never came,
as he has passed,
so are the others,
promises to keep,
and promises to follow,
and you can't be happy,
just for once,
else, your existence,
would be a lie,
you have to be strong,
you have to be evil,
since you are serving,
the god of justice
Period

Tuesday, July 3, 2018

अनोखी का छाता

                                                               
                                                                          अनोखी का छाता

"क्या होता है कार में,
पास की चीज़ें पीछे छूट जाती हैं तेज़ रफ़्तार में ,
और वही चीज़ें देर तक साथ रहती हैं जो बहुत दूर हैं।"

अनोखी को लॉन्ग-ड्राइव बहुत पसंद थी  और वो सोलो ट्रैवलर बन कर जब भी निकलती थी तो अपना पुश्तैनी छाता लेना नहीं भूलती थी।  बड़ा ही बेढंगा छाता था वो। बाँस की खप्पचियों से बना, मतलब ना तो उससे बारिश में बचा जा सकता था, और न धुप और आंधी से। पर अनोखी को इन सबसे फ़र्क क्या पड़ता था। उसे कौनसा छाता खोल कर रैंप वाक करना था।  ये तो सिर्फ़ इस अकेली लड़की का इतने बड़े शहर में हमसफ़र था, बाथरूम से लेकर बिस्तर तक हर जगह पर। बहुत ही एहतियात से रखती थी वो इसे और पूरे दिन में सिर्फ़ एक बार खोल कर बंद करना मानो कोई जादुई वस्तु हो और अनोखी उससे हर दिन कोई विश मांगती हो। पूछो तो जवाब देती नहीं थी कभी किसीको। न कोई दोस्त न रिश्तेदार। हाँ, एक बड़ी MNC में मोटी तनख्वाह पाने वाली वो अकेली लड़की थी जिसने अभी जीवन के २४ वसंत तक न देखे हों।
 
और हर बार की तरह इस बार भी वो इस छाते को अपनी कार में लिए अपने वीकेंड डेस्टिनेशन पर निकली। लोनावला के कच्चे रास्ते में आकर उसकी कार के पिछले दोनों ही टायर पेंचर हो गए। मूसलाधार बारिश में जैसे तैसे उसने स्टेपनी तो बाँधी पर हिम्मत न हुई की टायर चेंज कर दूँ। काफी देर मशक्कत करने पर भी जब कोई गाड़ी उसकी मदद करने को ना रुकी तो उसने सोचा क्यों न गाँव वालो की मदद ली जाएँ, टूटी फूटी मराठी में उसने तैयार पंचर तैयार करने के लिए एक खुर्राट चच्चा को मना भी लिया। चच्चा ने टायर पंचर तो किया पर उनका पूरा ध्यान अनोखी की भीगती हुयी काया पर थी। और अनोखी को भान तो हुआ की की शायद इस शख़्स को बुला कर उसने कोई गलती की है , पर अपने कपड़े ठीक करते हुए वो धम्म से ड्राइवर सीट पर बैठ गई और दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया। गाड़ी के वाईपर टक -टक करते मानो उसके अंदर के शोर को बढ़ा रहे थे। अचानक वो सीट से उठी, अपना छाता बाहर निकाला और चच्चा जिनका नाम था दखलू सोन्या, उनकी पीठ पर खोल दिया।  खुर्राट चच्चा के मुँह से चीख़े निकल गई, उन्होंने अपनी लुँगी सम्भाली और यूँ भाग चले जैसे इंदिरा गाँधी का भूत देखा हो। हँसती, मुस्कुराती अनोखी ने जल्दी से टायर के नट कसे और झट गाड़ी में बैठ कर किसी फार्मूला वन रेसर की तरह गाडी भगाई, आज वो बात करने के मूड में थी।

एक हाथ से स्टीयरिंग संभालते हुए,दूसरे हाथ से उसने छाते को उठाया, बहुत प्यार से चूमा और बोली "आज तूने दूसरी बार मेरी जान बचायी है। "

ये छाता उसे उसकी नानी ने गिफ्ट में दिया था, शायद उनकी नानी ने उनको दिया हो , पीढ़ी दर पीढ़ी छाते देने का ये दस्तूर कायम रहा और अनोखी का नाम भी अनोखी छाते वाली हो गया था।  बहरहाल, भरा पूरा परिवार था अनोखी का , यूँ हमेशा से अकेली थोड़े ही थी वो ; २००५ में आई मुंबई की भयंकर बाढ़ में उसका पूरा परिवार बह चला था।
और उस समय वो १० साल की मासूम सी गुड़िया , अपने सपनो में  खोयी थी, अपने बिस्तर पर पढ़ी , छाते संग लिपटी सोई थी।  बाढ़ में जैसे सब कुछ तहस नहस हो गया था, उसका पूरा घर ही बह चला था, घर क्या था साहब, टीन का टपड़ा भर था।

पर उस मासूम बच्ची का रखवाला वो छाता था, तख़्त के किनारे पर फंसा वो छाता,बहते बहाते उसे एक बड़ी बिल्डिंग के पास ले आया था।  जहाँ एक बुज़ुर्ग दम्पत्ती अपने आखिरी पल गिन रहे थे।  और अनोखी को देखते ही  मानो उनकी मन की मुराद पूरी हो गई, उन्होंने तुरंत अनोखी को गोद ले लिया और जाते जाते उसे अपनी पूरी प्रॉपर्टी का वारिस भी बना गए। 

बड़े शहर की आपा धापी में अनोखी ने अकेले जीना सीख लिया है , और उसके दिल के गहरे कोने में एक उम्मीद भी है की शायद कोई आएगा उसकी ज़िन्दगी में, और इस छाते को रिप्लेस कर पायेगा।  और ठीक इस छाते की तरह अनोखी का साथ ताउम्र निभाएगा, बचाएगा उसे हर काले साये से और अपने आगोश में सुलाएगा।   


लखुमल, गोलगप्पे वाले

मै कोशिशें करता गया, लोग मुझे बताते रहे कि मै कितना गलत कर रहा हूँ।
आक्रोश, चिल्लाहट, से बदलकर झुंझलाहट, बौखलाहट में बदलती गयी, फिर एक गहन सी चुप्पी फैलने लगी।
धीरे धीरे समझ मे आने लगा कि आप जीते नहीं है, आपको जीना सीखाया जाता है। जड़बुद्धि अनपढ़ आदमी को सीखने में टाइम तो लगता ही है, सो मुझे भी लगा, जब समझ में आने लगा कि मै कितना गलत हूँ, तो जिंदगी काफी आसान है। सब कुछ तो सही है इसमें, कुछ भी गलत नहीं।
और सबसे अहम बात, की बिना उद्देश्य के कोई कार्य नही होता, ठीक वैसे ही जैसे बिना पत्ती के चाय नही बनती।
खैर, 1996 की फरवरी की पहली सुबह को, बंदर वाली खुई, के मुहाने पर पीपल के पेड़ के सामने वाली नाली पर मै मल त्याग कर रहा था। ठंडी ठंडी हवा चल रही थी, और अचानक पानी का लोटा नाली में गिर गया, पहली बार जीवन मे मिट्टी और रेत का मायना समझ आया।
(अगला भाग परसो: कहानी: लखुमल, गोलगप्पे वाले)